हल्द्वानी– भाषा संस्थान देहरादून द्वारा हल्द्वानी निवासी कहानीकार श्रीमती अमृता पांडे को पिछले वर्ष प्रकाशित उनके कथा संग्रह ‘सिसकती साॅंकलें’ के लिए वर्ष 2023 का ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’ दिये जाने की संस्तुति प्राप्त हुई है। 30 जून को देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और भाषा मंत्री द्वारा यह पुरस्कार दिया जाएगा। हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल 2022 में ‘सिसकती साॅंकलें’ पुस्तक पर व्यापक चर्चा आयोजित की गती थी। श्रीमती अमृता पांडे मुख्यता हिन्दी और कुमाऊनी में लिखती हैं। विभिन्न समाचार पत्रों में नियमित रूप से आलेखों के अतिरिक्त देश की लगभग सभी उत्कृष्ट पत्रिकाओं में भी उनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। 20 साल शिक्षण और 8 साल आकाशवाणी में कंपीयर के तौर पर कार्य करने के उपरांत वे अब पूरी तरह से लेखन को समर्पित हैं। उनका प्रस्तावित उपन्यास ‘ साॅंझ का सूरज’ और प्रस्तावित कविता संग्रह ‘मन का भॅंवर’ है।
कोरोना काल में साहित्य, रत्नावली , कागज और कलम लघुकथा संग्रह, राम महाकाव्य में श्री राम को समर्पित बड़ी कविता के अतिरिक्त डायमंड बुक्स से प्रकाशित ’21 श्रेष्ठ नारी मन की कहानियां उत्तराखंड’ में और कुमाऊनी कहानी संग्रह ‘कौव मनक् काथ-क्वीड” में प्रकाशित हुई हैं। साहित्यिक पत्रिका कथा समवेत द्वारा आयोजित मां धनपति देवी स्मृति कथा सम्मान प्रतियोगिता 2022 में चयनित और सम्मानित होने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC 
