हल्द्वानी -(Good News) लो जी आ गया लालकुआं से अमृतसर एक्सप्रेस का Time- Table

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15015/15016 लालकुआँ-अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस का संचलन 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से तथा 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से चलाई जाएगी।


15015 लालकुआँ-अमृतसर एक्सप्रेस 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआँ से 13.40 बजे प्रस्थान कर रूद्रपुर सिटी से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 16.15 बजे, सहारनपुर से 20.30 बजे, अम्बाला से 22.10 बजे, लुधियाना से 23.56 बजे तथा दूसरे दिन जलन्धर सिटी से 00.55 बजे छूटकर अमृतसर 02.20 बजे पहुॅचेगी।


वापसी यात्रा में 15016 अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05.55 बजे प्रस्थान कर जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, लुधियाना से 08.12 बजे, अम्बाला से 10.05 बजे, सहारनपुर से 11.25 बजे, मुरादाबाद से 15.00 बजे तथा रूद्रपुर सिटी से 16.50 बजे छूटकर लालकुआँ 17.35 बजे पहुॅचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें