नैनीताल। हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में भूमियाधार क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। बताया जा रहा है दोनों युवक अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी – भवाली नेशनल हाइवे भूमियाधार के पास खुपी डांट क्षेत्र में भैंसियाछाना ब्लॉक कनारीछीना अल्मोड़ा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र दिवान सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएम- 0531 अपाची से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, इस बीच सामने से आती बस से बचने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक बाइक सहित 60 फिट गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ दूसरे युवक को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पंचनामे की कार्यवाही के बाद मोर्चरी में रख दिया है और युवकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। भवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया की शवों को मोर्चरी में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
