Haldwani News: हल्द्वानी में एक गजब का मामला सामने जब एक बंदर ने रोडवेज परिचालक के बैग छीन लिया। जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में परिचालक खिलेश दुम्का की बस संख्या यूके 04पीए-1684 में दिल्ली मार्ग पर जाने को तैयार थी। दिल्ली ड्यूटी जाने के बैग लेकर रोडवेज परिसर में खडे़ परिचालक के हाथ से बंदर पूरा बैग छीनकर भाग खड़ा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बंदर से बैग लेने की काफी कोशिश की लेकिन बंदर कभी किसी बस के अंदर जाता कभी दूसरी बस उसके बाद छत में चढ़ जाता। बंदर ने बैग में रखे टिकट बैग से टिकट निकालकर फाड़ने लग गया। जिससे आक्रोशित चालक-परिचालकों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।
बंदर पर इसका कोई असर नही हुआ कुछ रोडवेज के स्टाफ सीढ़ी लेकर छत में चढ़ गये बंदर वहाँ से बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। कुछ कर्मचारी के लोग अन्य रास्ते से बंदर के करीब पहुँचे तो बंदर बैग छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बंदर ने बैग में रखी एक पूरी गड्ढी फाड़ दी और एक गड्ढी सही अवस्था में मिली, जबकि एक गड्ढी नही मिली, परिचालक के साथ हुई घटना को उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जबकि परिचालक ड्यूटी न जाकर निराश मन से घर को वापस चला गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
