- जिस जमीन के लिए भाई ने की भाई की हत्या,अब वो 18 बीघा जमीन सरकार में हुई निहित।
हल्द्वानी (नैनीताल)- पिछले साल 7 अक्टूबर को मुखानी थाना क्षेत्र में रामलीला के दौरान जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस आरोपी भाई और एक अन्य को जेल भेज चुकी है, लेकिन अब राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि जिस जमीनी विवाद को लेकर मर्डर हुआ था, उस जमीन का अब कोई वारिस नहीं है। इसलिए अब उस जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है।
जिस जमीन के लिए अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या की गई, अब उस पर राज्य सरकार का बोर्ड लग गया है। 7 अक्टूबर 2024 को रामलीला मंचन देख रहे उमेश नैनवाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप उनके ही भाई दिनेश नैनवाल पर लगा, जो एसेट पब्लिक स्कूल के स्वामी हैं। मामले की जड़ में थी वह भूमि, जिसे दिनेश नैनवाल अपना बताकर कब्जा करना चाहता था, लेकिन उमेश नैनवाल ने इसका विरोध किया था।
आज, जिला प्रशासन ने इस विवादित भूमि को सरकार में निहित कर लिया है। यह भूमि ग्राम पूरनपुर नैनवाल, तहसील हल्द्वानी, जिला नैनीताल में स्थित है। जमीन का कुल रकबा 1.161 हेक्टेयर है, जिसे राजस्व वाद संख्या 22/387 के तहत सरकार में निहित किया गया है। जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 189 के तहत, इस भूमि पर सभी हित समाप्त घोषित किए गए हैं। माल अभिलेखों में दर्ज मृतक खातेदार हेमचंद्र पुत्र कमलापति का नाम भी इस भूमि से खारिज कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
