हल्द्वानी- मशहूर एक्ट्रेस और टीवी डायरेक्टर नीना गुप्ता ने लॉकडाउन के दौरान नैनीताल की खूबसूरत वादियों के बीच मुक्तेश्वर के अपने घर में साढ़े 5 महीने के दौरान अपने जीवन का संस्मरण ‘सच कहूं तो’ लिखा है। जिसमें उनके जीवन का अनुभव जिसमें उन्होंने दिल्ली के करोल बाग से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में 1980 के दशक में मुंबई जाने और काम लेने के लिए संघर्ष के बारे में लिखा है। जिसे पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया द्वारा पब्लिश किया जाएगा ।
नीना गुप्ता ने बताया कि कोरोना कॉल के दौरान वह उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में थी जहां उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी जीवन यात्रा के बारे में लिखना चाहिए और काफी लंबे समय से वह इस बारे में सोच रहे थे लेकिन उन्होंने इस लॉकडाउन के साढ़े 5 महीने में उनके संस्मरण “सच कहूं तो” को पूरा लिख दिया है अब लगभग पांच 6 महीने में यह किताब नीना गुप्ता के फैंस और पाठकों के हाथ में होगी। हल्द्वानी के लिए सबसे खास बात यह है कि इस किताब का संपादन हल्द्वानी की होनहार बेटी कर रही है।
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के वरिष्ठ कमीशनिंग एडिटर गुरवीन चड्ढा ने इस पुस्तक का सम्पादन किया है इन दिनों गुरवीन चड्ढा अपने मूल निवास हल्द्वानी में है। वह यहीं से कार्य रही है। गुरवीन चड्ढा सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा की बेटी है। उन्होंने कहा कि नीना पीढिय़ों से महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, और मुझे खुशी है कि उन्होंने अपनी अविश्वसनीय जीवन कहानी साझा करने के लिए पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को चुना है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री नीना गुप्ता दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, फिल्म निर्माता, निर्माता और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं। उन्होंने 1980 के दशक में दिल्ली के धमाकेदार थिएटर दृश्य में अपना करियर शुरू किया, लेकिन 1982 के अकादमी पुरस्कार विजेता गांधी में अभिनय करने के बाद फिल्म और टेलीविजन पर स्विच करने का फैसला किया। वह खंडन और मिर्जा ग़ालिब जैसे कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित टेलीविजन शो में अभिनय करने गई थीं। उन्होंने मंडी, त्रिकाल और जाने भी दो यारों जैसे कला-घर और स्वतंत्र फिल्मों में भी बड़े पैमाने पर काम किया। नीना ने कई टेलीविजन शो का निर्देशन, निर्माण और अभिनय किया है जिसमें सास, सिस्की और सोन परी शामिल हैं। उनकी सबसे हालिया रचनाओं में बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, पंचायत और द लास्ट कलर में पुरस्कार विजेता प्रदर्शन शामिल हैं।
यात्रा वृत्तांत (छटा व अंतिम भाग) उत्तराखंड के कपकोट विधानसभा के कलाग ग्रामसभा की दर्द भरी कहनी.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा 
