हल्द्वानी- कुमाऊं मंडल में 58 एलटी शिक्षकों का तबादला
नैनीताल- कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में पारस्परिक स्थानांतरण के अंतर्गत 58 सहायक अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 50 एलटी शिक्षक सामान्य शाखा जबकि 8 सहायक अध्यापक महिला शाखा के शामिल हैं।
बता दें कि शासन के निर्देशों के क्रम में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं की ओर से मंडल के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर ब्योरा मांगा गया था। जिसमें मंडलभर से करीब दो सौ शिक्षकों की ओर से आवेदन किया गया। अब अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास की ओर से स्थानांतरण कर दिया गया है। विभिन्न विषयों के कुल 58 शिक्षकों को सुगम से दुर्गम तथा दुर्गम से सुगम में तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने पारस्परिक स्थानांतरण की पहली सूची जारी करने पर आभार जताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

