हल्द्वानी- देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं पुलिस द्वारा पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने का भी पुलिस काम कर रही है लेकिन उत्तराखंड में महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।
हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक शादीशुदा युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस पीड़िता के तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
मंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि नौकरी के चलते हल्द्वानी में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हिम्मतपुर तल्ला निवासी युवक चंदन सिंह ने जून 2019 में उसे काम के लिए कार्यालय में बुलाया जहां युवक ने उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह बेहोश हो गई जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं युवक इसके बाद उसे बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने यह बात चंदन को बताइ जहां चंदन ने उससे शादी करने का झांसा दिया इस दौरान एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसका गर्भपात करा दिया गया है इतना ही नहीं उसकी फेलोपियन ट्यूब भी निकाल दी गई। जब चंदन पर का दबाव बनाया.तो जान से मारने की धमकी देने लगा बाद में पता चला कि चंदन पहले से ही शादीशुदा है।
पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।वरिष्ठ उप निरीक्षक तारा सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
