Haldwani – नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान- रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं इस सड़क हादसे में 9 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है, ऐसे में देर रात डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाकर बच्चे का हाल जाना।
सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के प्राचार्य अरुण जोशी और डॉक्टरो की टीम के साथ उन्होंने काफी देर तक बातचीत की, बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज दिए जाने के निर्देश डीएम नैनीताल द्वारा दिए गए हैं। साथ ही इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम उसी क्षेत्र में करवा दिया गया है। साथ ही कल उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है, एसडीएम धारी, तहसीलदार धारी समेत प्रशासन की पूरी टीम वहां पर अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेगी
फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायल बच्चे को बेहतर से बेहतर इलाज मिले और वह पूरी तरह से स्वस्थ हो, इस पर ध्यान है,मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा दो-दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की जाएगी, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

