हल्द्वानी- सचिव चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी,प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालयो, कोविड केयर सेन्टरों में कोविड-19 के संबंधित स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें साथ ही मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चिकित्सालयों कोविड केयर सेन्टरों में साफ-सफाई एंव सेनिटाईजेशन की अच्छी व्यवस्थाएं हो साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाये।
DM बंसल ने निर्देश दिये कि चिकित्सालयों, कोविड केयर सेन्टरों में कोरोना रोगियों एंव उनके संबंधियों की मदद हेतु हैल्प डेस्क बनाये जाये। उन्होने कहा कि कोविड उचित व्यवहार का अनुपालन किया जाये। कोविड से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं में कोविड प्रोक्योरमेन्ट प्रोटोकाॅल के अनुरूप कार्यवाही की जाये तथा वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लगातार मरीजों का अनुश्रवण किया जाये एंव यह भी सुनिश्चित किया जाये कि समस्त आवश्यक दवाये, उपकरण उपलब्ध रहें। उन्होने सैम्पल टैस्ंिटग बढाने के निर्देश दिये साथ ही कोविड केयर सेन्टरों में थर्मल स्क्रैनिंग एंव प्रर्याप्त सुरक्षा के व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होने कहा कि चिकित्सालयों में प्रर्याप्त आॅक्सीजन व्यवस्था एंव एंेटिजन टैस्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

