हल्द्वानी : महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया
पत्रकार बंधुओ की समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया
महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की व उनकी समस्याओं को जाना।
महानिदेशक ने पत्रकार बांधुओं की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की पत्रकारों को विभिन्न सुविधाएं और योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग निरंतर प्रयासरत है। महानिदेशक सूचना श्री तिवारी ने अवगत कराया की शीघ्र ही प्रदेश में तहसील स्तर तक प्रेस प्रतिनिधियों को प्रेस मान्यता दिलाए जाने हेतु नियमावली तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर भी कार्यवाही गतिमान है।
इस दौरान महानिदेशक ने प्रभारी मीडिया सेंटर को पत्रकारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हल्द्वानी मीडिया सेंटर में हैल्थ कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का बृहद प्रचार प्रसार एवं आमजन की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुचाने हेतु सभी मीडिया सराहनीय तौर पर कार्य कर रही है,इस हेतु उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महानिदेशक के सम्मुख अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा जिसमें मान्यता स्थिलिकरण किए जाने,मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी गेस्टहाउसों में किराया मुफ्त करने,चिकित्सा उपचार का भुगतान समय पर कराए जाने सहित अन्य समस्याओं को रखा गया।
इससे पूर्व मीडिया सेंटर आगमन पर सभी पत्रकार बंधुओं सहित प्रभारी मीडिया सेन्टर गिरिजा जोशी,डीआईओ नैनीताल ज्योति सुंदरियाल द्वारा बुके देकर महानिदेशक का स्वागत किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला 

