हल्द्वानी डिपो की बस का हुआ एक्सीडेंट,परिचालक की हुई मौत।
हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी रोडवेज की बस के एक्सीडेंट होने की खबर आ रही है. बस कल रात को हल्द्वानी डिपो से दिल्ली को निकली थी जो बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. जिसके चलते बस में बैठे परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,परिचालक मनीष मिश्रा की मौत से रोडवेज कर्मचारियों में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलने पर एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट मौके के लिए रवाना हो गए हैं. बताया गया कि बस नैनीताल से दिल्ली को रवाना हुई थी जो हल्द्वानी डिपो से 9 बजे निकली और करीब 11 बजे बिलासपुर के पास बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें परिचालक मनीष मिश्रा की मौत हो गई है वहीं गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है बस का नंबर 4183 है जो हल्द्वानी डीपो की है, इस दर्दनाक घटना से मृतक परिचालक मनीष मिश्रा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया 

