डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी
प्रतिवर्ष की भांति दिनांक 16 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन के लिए राज्य भर में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच कविता, निबन्ध और एकांकी हिन्दी, कुमाऊनी, गढ़वाली और जौनसारी भाषा में लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें डी ए वी स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 10 सितंबर को संस्थान द्वारा घोषित परिणामों में विद्यालय की मनस्वी बिष्ट को कुमाऊनी कविता लेखन में , अदिति पाण्डेय, गरिमा जोशी और जाह्नवी कांडपाल ने कुमाऊनी व हिन्दी भाषा लेखन में क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य भर के विजेताओं को 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। विद्यार्थियों की इस बेहतरीन लेखन कौशल पर प्रधानाचार्य अमित जोशी ने हर्ष जताया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम समन्वयक मुन्नी पंत ने कहा कि छोटे छोटे बच्चों द्वारा राज्य स्तर पर स्थान बनाना और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना बड़े गर्व की बात है।शुभकामनाएं दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैरसैंण में एक साल में दूसरी बार विधानसभा सत्र, धामी सरकार के कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

