हल्द्वानी – नैनीताल जिले में लगातार भू माफिया पूरी तरह से हावी हो रहे है, और अब भू माफिया अमृतपुर और जमरानी क्षेत्र में सक्रिय हैं। आज कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में अमृतपुर जमरानी क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर भू माफियाओं की शिकायत की है। क्षेत्र में ऐसी जमीने हैं जिस पर किसान पिछले 50 से लेकर 100 वर्षों से अधिक समय से काबिज है, लेकिन किन्हीं कारणों से खाता खतौनी उनके नाम अंकित नहीं हो पाए हैं, ऐसे में कुछ तथाकथित भू माफिया उनकी जमीनों को गुपचुप तरीके से बेच रहे हैं और उसकी दाखिल खारिज भी करवा रहे हैं।
ऐसे में आज क्षेत्र के किसानों ने उनसे शिकायत की है। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि उनके द्वारा तहसीलदारों को यह निर्देश किए गए हैं कि दाखिल खारिज उन्ही जमीनों की हो जिनपर उसके असली मालिक का कब्जा हो, फिलहाल उनके द्वारा किसानों को कहा गया है कि वह अपने बैनामे को चढ़ाने के लिए तहसील में आवेदन करें, प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि उनका बैनामा जल्द से जल्द किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

