नैनीताल – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहरी से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निःशुल्क कम्बल वितरण तथा रैनबसेरों में व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु 5 लाख की धनराशि आवंटित कर दी है। उन्होने बताया कि शीतलहरी के प्रकोप से बचाने एंव आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में अलाव, कम्बलों तथा रैन बसेरों की व्यवस्था हेतु राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) मद से जनपद के तहसीलों को आंवटित कर दी है।
DM गर्ब्याल ने बताया कि तहसील नैनीताल को 80 हजार, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 65 हजार, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढूंगी कोें 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा बेतालघाट तहसील को 50 हजार की धनराशि आवंटित कर दी है। उन्होने बताया कि निराश्रितों को संभावित शीतलहरी के प्रकोप से बचाने हेतु आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानो पर किया जाए जहां अधिक से अधिक निर्धन एंव असहाय लोग, जनता खुले आसमान के नीचे निवास करते हो या एकत्र होते हो, जैसे धर्मशालये, रैन बसेरा, मुसाफिर खाना, पड़ाव सराय, चौराह, रेल/बस स्टेशन, सर्वजनिक स्थान। इसके साथ ही निःशुल्क कम्बल बॉटने की व्यवस्था भी की जाएं एंव इस हेतु कम्बल नियमानुसार क्रय किये जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कोविड-19 की रोकथाम एंव बचाव हेतु समय-समय पर भारत सरकार, राज्य सरकार एंव जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों, दिशा-निर्देशों, मानको का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
