हल्द्वानी -बच्चों से महंगी किताबें मंगवाईं तो होगी कार्रवाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बच्चों से महंगी किताबें मंगवाईं तो होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। निजी विद्यालयों में वार्षिक शुल्क समेत अनावश्यक शुल्क लेने, चिह्नित दुकानों से ही पुस्तक खरीदने या एनसीईआरटी के अतिरिक्त निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदने का दबाव अभिभावकों पर डाला तो शिक्षा विभाग दंडात्मक कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार

उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक लालकुआं निवासी पीयूष जोशी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूलों को आरटीई के नियमों

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला

बीईओ ने निजी स्कूलों को जारी किया नोटिस

का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया है। कहा कि यदि छात्रहित में एनसीईआरटी से भिन्न प्रकाशकों की पुस्तकें आवश्यक हो तो उनका मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के समान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश

नियमों का उल्लंघन करने पर पहली बार 25,000 रुपये और इसके बाद प्रत्येक बार 50,000 रुपये दंड का प्रावधान है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें