Haldwani News – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल द्वारा आज 9वी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रदेश महामंत्री एवं स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी यूनियन से जुड़े नैनीताल जनपद जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष राजीव चावला समेत दोनों जनपदों के तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर महामंत्री दीपक अधिकारी, द्वारा कार्यक्रम को बड़े ही शानदार तरीके से आयोजित किया गया।
जिसमें कुमाऊनी लोक गायक गोविंद दिगारी एवं खुशी दिगारी ने होली के पारंपरिक लोकगीत से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई इस कार्यक्रम में पहुंचे एक कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पत्रकार यूनियन को होली की बधाई दी एवं लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग वाले दिन मतदान करने की अपील भी की उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं जिसके दिशा निर्देश में लगातार लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की जा रही है, सभी से कमिश्नर दीपक रावत ने मतदाता पहचान पत्र बनाने की भी बात कही है, एसडीएम पारितोष वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, तहसीलदार सचिन कुमार ने सभी लोगो से लोकतंत्र के महापर्व में अधिक संख्या में भाग लेने को कहा,कार्यक्रम के बीच लोक कलाकारों द्वारा कई पहाड़ी होली भी गाई जिसमें पत्रकार साथी जमकर थिरकते हुए नजर आए इस दौरान सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए भविष्य में होली मिलन समारोह को और भव्य एवं दिव्या बनाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार साथी तारा जोशी, गणेश जोशी गोविंद सनवाल,गोविंद बिष्ट, दीप बेलवाल,समीर बिसरिया,हरीश पांडेय,पुष्कर अधिकरी,अंशुल डांगी, अजय कुमार,संजय कुमार,दीप बिष्ट उर्फ बाबा, राजेन्द्र बिष्ट उर्फ बबली भाई, विनोद कांडपाल, विनोद यादव, भावनाथ पण्डित,राकेश जोशी,रक्षित टण्डन,अवधेश तिवारी,शूहेब अहमद आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री 
