कर्तव्यहीनता नहीं होगी बर्दाश्त – SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा ने 02 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
जनपद नैनीताल में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कड़ा रुख* अपनाया गया है। *कर्तव्य के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता जैसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्यवाही* की जा रही है।आज दिनांक 29.04.2025 को 02 पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
1. का0 564 ना0पु0 हरीश चंद्र थाना खन्स्यु द्वारा उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जा कर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की गई। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
2. का0 862 ना0पु0 चंद्र प्रकाश जोशी कोतवाली हल्द्वानी द्वारा ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो में आवश्यक कार्यवाही व उच्चाधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर उक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:
पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है। किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कार्यवाही एक स्पष्ट संदेश है कि अनुशासन और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास 
