हल्द्वानी- रुद्रपुर-हल्द्वानी राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है जहां निजी बस और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत में दो की मौत व एक गंभीर रूप से घायल है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सोमवार देर रात पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। हल्द्वानी के रहने वाले है बुलेरो सवार।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पर रुद्रपुर से हल्द्वानी को आ रहे बोलेरो वाहन को सामने से आ रही निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त हल्द्वानी के देवलचौड़ निलियम कॉलोनी निवासी मोहित अधिकारी तथा जगदंबा नगर साकेत कॉलोनी निवासी राकेश उर्फ राहुल टाकुली के रूप में हुई है जबकि घायल चकुलवा निवासी रविंद्र जलाल है। बताया जा रहा है बोलेरो अल्मोड़ा कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अशोक कनवाल की थी । बताया जा रहा है तीनों अपने एक साथी को छोड़ने के लिए रुद्रपुर की तरफ गए थे वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी
उत्तराखंड : यहां धर्म बदलने पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त
हल्द्वानी :(दुखद) लालकुआं सड़क हादसा, कराटे कोच के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
नैनीताल : प्राधिकरण बोर्ड बैठक, खुला नक्शे का खेल, एक परिवार के 4-5 अलग-अलग नक्शे
हल्द्वानी : नैनीताल से शिफ्ट होगा जिला पंचायत का ऑफिस
देहरादून: इस भर्ती परीक्षा की आई update
विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंता
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट 
