हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व मंडल महामंत्री पान सिंह मेवाड़ी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा युवा मोर्चा में प्रदेश सहसंयोजक खेलकूद की जिम्मेदारी दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन को शुरू करने वाले पान सिंह मेवाड़ी सर्वप्रथम एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ सचिव रहे। इसके पश्चात पार्टी संगठन ने शक्ति केंद्र संयोजक की जिम्मेदारी भी दी, इसके अलावा भाजयुमो में पूर्व जिला मंत्री के दायित्व को भी निभाया और पूर्व मंडल महामंत्री रहने के बाद अब पान सिंह मेवाड़ी को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा प्रदेश सहसंयोजक खेलकूद की जिम्मेदारी दी गई है।
जिम्मेदारी दी जाने के बाद पान सिंह मेवाड़ी ने प्रदेश नेतृत्व एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का आभार जताया साथ ही बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलकूद से जोड़ने के लिए तथा नशा मुक्ति अभियान के लिए खेलों का आयोजन करना उनकी प्राथमिकता होगी।
पान सिंह मेवाड़ी के नई जिम्मेदारी पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, गजराज बिष्ट, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बाघ के हमले पर डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, DFO से रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण UPDATE, DM ने ली बैठक
उत्तराखंड: मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड : हल्द्वानी में एडीबी परियोजना को लेकर प्रशासन सख्त, सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी के निर्देश
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
उत्तराखंड: घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा नदी में गिरी, SDRF तलाश में जुटी
उत्तराखंड : गैरसैंण में बजट सत्र की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड : जिला प्रशासन की पहल: विशेष शिविरों में हजारों जरूरतमंदों को मिला सहारा
हल्द्वानी: फतेहपुर वन क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री रूट पर सख्त नियम होंगे लागू 

