Haldwani: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 2.10 करोड़ की लागत से लगेंगे 11 नए ट्रांसफार्मर
हल्द्वानी। लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान चार हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) की ओर से 2.10 करोड़ रुपये की लागत से 11 नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। इससे गर्मी के सीजन में होने वाली बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
Power Infrastructure Boost in Haldwani: शहर के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और लालपुर नायक क्षेत्र में हर साल गर्मी के मौसम में बिजली संकट गंभीर रूप ले लेता है। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों के खराब होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्यों में भी भारी दिक्कतें आती हैं। इन क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिस पर अब जाकर कार्रवाई शुरू हुई है।
यूपीसीएल की योजना के तहत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी क्षेत्र के केसरी एनक्लेव, नीलकंठ विहार, एकता विहार, प्राइमरी विद्यालय परिसर, विश्वनाथपुरम और संडे मार्केट के पास नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। वहीं लालपुर नायक क्षेत्र के उदयलालपुर, हल्दूपोखरा, महालक्ष्मी विहार और शिवांचल कॉलोनी में भी ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या विकराल हो जाती है। नए ट्रांसफार्मर लगने से लोड का संतुलन बेहतर होगा और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
जल्द शुरू होगा कार्य: यूपीसीएल
यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता एस.के. गुप्ता ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इन्हें स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
