हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल से मंगलवार दोपहर एक के बाद एक दो युवकों ने छलांग लगा दी। एक युवक पानी में गिरने की वजह से बच गया। जबकि दूसरा सीधा नदी के पत्थरों पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मोटर साइकिल गौला पुल के पास के बरामद की है। मौत की पुष्टि पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दुकान से खाना खाने की बात कहकर निकला
पुलिस के मुताबिक लाल मस्जिद लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी आदिल (23 वर्ष) पुत्र इकबाल यहां परिवार के साथ रहता था। मटरगली में उसके चाचा सरफराज और इरशाद की कपड़ों की दुकान है। वह चाचा सरफराज की दुकान पर काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर आदिल दुकान से यह कहकर निकला कि वह घर खाना खाने जा रहा है। आदिल न घर पहुंचा और न लौटकर दुकान आया।
आदिल का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया
कुछ देर बाद खबर मिली कि आदिल ने गौला पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आदिल को नदी के पत्थरों पर पड़ा पाया। आनन-फानन में उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने अस्पताल पहुंच कर आदिल के परिजनों से बातचीत की है, लेकिन आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने आदिल का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है।
बोला, कूदा नहीं चक्कर आने से गिर गया
वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा के लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद दली (21 वर्ष) पुत्र मुमताज ने दोपहर करीब दो बजे गौला पुल से छलांग लगा दी। वह सीधे नदी के बहाव में गिरा। वहां ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल हरीश आर्या व राजू सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उसे नदी से निकाला और डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत ठीक है। पूछताछ में दली ने बताया कि वह आइटीआइ का छात्र था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसका कहना है कि वह कूदा नहीं बल्कि उसे चक्कर आ गया था और वह नीचे गिर गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
