Haldwani News:नैनीताल पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियान के तहत आज फिर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से दो तस्कर को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लाखों की स्मैक बरामद की गई है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि SOG नैनीताल एवं टीपी नगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें रामपुर रोड जीतपुर नेगी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार वाले स्थान से दो आरोपियों को को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि जीतपुर नेगी से लगने वाले साप्ताहिक बाजार वाले स्थान टीपीनगर हल्द्वानी के पास चेकिग के दौरान रूद्रपुर की ओर से आ रही स्कूटी संख्या UK 06 BF-2036 को रोकने का प्रयास किया लेकिन स्कूटी सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 139.5 ग्राम् अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूटी भी सीज कर दी गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम महिपाल पुत्र रामस्वरूप , ज्ञानप्रकाश पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम बल्ली थाना शीशगढ जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। कहा की वह दोनों सगे भाई है। दोनों एफ.जी. में ड्राईविग का काम करते है। अधिक पैसे कमाने के लालच में वह शिवनगर ट्रांजिट कैम्प रूद्रपुर में नन्हा नाम के व्यक्ति से कम दामों में खरीदकर हल्द्वानी एव पहाडी इलाको में अधिक दामों में स्मैक को बेचकर मुनाफा कमाना था। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसमें से एक आरोपी महिपाल पूर्व में भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि पंकज जोशी – चौकी प्रभारी टीपीनगर, उनि राजवीर नेगी एसओजी प्रभारी, उनि प्रवीण कुमार, राजेन्द्र राणा, कुन्दन कठायत, अशोक रावत, अनिल गिरी, दिनेश नगरकोटी शामिल रहे। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5000/- रूपये पुरूस्कार की घोषणा की है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
