हल्द्वानी: शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अब तक 40 पेड़ों को सफलतापूर्वक शिफ्ट किया जा चुका है। नगर निगम द्वारा इन सभी पेड़ों को हल्दूचौड़ स्थित गंगापुर कबडवाल क्षेत्र में नगर निगम की 64 बीघा भूमि पर निर्मित गौशाला परिसर में स्थानांतरित किया गया है, जहां सभी पेड़ पूरी तरह सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से अपनी ग्रोथ कर रहे हैं। इसी क्रम में कालाढूंगी चौराहे पर स्थित कालूसिद्ध मंदिर के समीप आज शिफ्ट किए गए पेड़ को पूरे सनातन विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कालूसिद्ध मंदिर के महंत श्री कालू गिरी महाराज, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, किच्छा शुगर मिल के महाप्रबंधक ए.पी. वाजपेई, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
महंत श्री कालू गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गौशालाओं और वृक्षों का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य सभी के सहयोग से संपन्न हो रहा है और इसी भावना के तहत धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पेड़ की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जा रहा है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
