देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 4224 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार रुपये हस्तान्तरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। अब श्रमिक ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर एक ही स्थान से पंजीकरण, नवीनीकरण और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए श्रमिकों के कौशल विकास को भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि श्रमिक हमारे राज्य के विकास की मजबूत नींव हैं। बुनियादी ढांचे के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। हमारा दायित्व है कि उनका और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित रहे।
श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का ने बताया कि पिछले 6 महीनों में बोर्ड द्वारा अब तक 51 करोड़ रुपये श्रमिकों और उनके परिवारों के खातों में हस्तान्तरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बोर्ड मुख्यमंत्री के विजन “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के अनुसार कार्य करता रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ 
