लक्सर: हरिद्वार के लक्सर थाना पथरी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टावर पर युवक को देख आसपास के लोग डर गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने धैर्य, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक से बातचीत की और उसे समझाकर शांत किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया।
रेस्क्यू के बाद युवक की मौके पर ही काउंसलिंग की गई और उसे समझाया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपनी जान को खतरे में डालना समाधान नहीं है। इसके बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने थाना पथरी पुलिस की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी मानसिक परेशानी या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने या जोखिम भरे कदम उठाने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित सहायता संस्थाओं से संपर्क करें।
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय में भी एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया था और कूदने की धमकी दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सीढ़ी के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को आर्थिक और मानसिक समर्थन देने का भरोसा दिलाया और उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
