हल्द्वानी : पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस आज वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने घबराने के बजाय संयम बरतते हुए बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।
प्रशासन ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और चालक शंकर नाथ की बहादुरी के लिए उसे सम्मानित करने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल घड़ी में सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा संकट टाला जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 

