हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तहसील का गजब हाल, कानूनगो घर में खोल बैठा तहसील, फाइलों का जखीरा बरबाद, अधिकारियों पर सवाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत के तहसील निरीक्षण से हड़कंप, कानूनगो के घर से फाइलों का जखीरा बरामद


हल्द्वानी : कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण ने हल्द्वानी तहसील की कार्यप्रणाली की हकीकत उजागर कर दी। शिकायतों की पुष्टि करने पहुंचे कमिश्नर ने तहसीलदार संग उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर का निरीक्षण किया, जहां फाइलों और रजिस्टरों का बड़ा जखीरा मिला।

जांच में सामने आया कि कानूनगो दफ्तर की जगह घर पर ही फाइलें रखते थे और मौके पर जाने के बजाय घर बैठकर रिपोर्ट लगाते थे। फाइलों को जानबूझकर लंबित कर देरी करने के आरोप भी उन पर लगे हैं।

कमिश्नर के छापे जैसी कार्रवाई से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह भी सामने आया कि कानूनगो अशरफ अली पूर्व में भी विवादों में घिर चुके हैं। इस घटना ने तहसील प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी

कमिश्नर ने जिलाधिकारी को इस मामले की प्रशासनिक जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें