हल्द्वानी– हल्द्वानी में सिटी में मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अवैध अतिक्रमण पर आज बड़ी कार्रवाई की है रामपुर रोड के सिंधी चौराहे से लेकर स्टैंडर्ड स्वीट हाउस तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया यहां पर कई सारे दुकानदार हैं जिनके द्वारा अपनी दुकान से आगे सड़क पर स्टॉल लगाकर कामकाज किया जा रहा था जिससे यातायात भी अक्सर बाधित होता है ऐसे में आज नगर निगम और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई है। कई कई प्रतिष्ठानों के स्टॉल जो सड़क के किनारे लगाए गए थे उनको भी नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। कुछ प्रतिष्ठानों में काफी सारी गंदगी देखने को मिली जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चालान की कार्रवाई भी की गई है सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा शहर में किसी भी जगह पर अवैध तरीके से अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथी अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

