- हल्द्वानी : (बड़ी खबर) कालाढूंगी रोड की इन दो जमीनों को नगर निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू
हल्द्वानी : हल्द्वानी में पिछले लंबे समय से सरकारी भूमि पर कब्जे के लगातार मामले बढ़ते गए और सरकारी भूमि पर भू माफियाओं की भी गिद्द जैसी दृष्टि किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में अब जिला प्रशासन किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए जहां-जहां सरकारी भूमि है उसे सुरक्षित करने का सिलसिला शुरू हो चला है। पिछले सप्ताह तक नगर निगम ऐसे ही दो स्थानों पर अपने होर्डिंग लगाकर उन्हें अपने कब्जे में ले चुका है।
आज मंगलवार को उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा ने कालाढूंगी रोड पर लालडांठ नहर के पास लगभग 12000 स्क्वायर मीटर और कटघरिया चौराहे के पास लगभग 1200 स्क्वायर मीटर भूमि को नगर निगम के साथ चिन्हित करते हुए नगर निगम को भूमि को हस्तांतरित करने के लिए संयुक्त निरीक्षण किया और भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि प्रशासन अब सभी जगह सरकारी खाली पड़ी भूमि को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित करने की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आज मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा जी के साथ दो स्थानों पर सरकारी भूमि चिन्हित कर संयुक्त निरीक्षण किया गया और इन भूमियों को नगर निगम को हस्थानांतरित किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

