उत्तराखण्ड के कल्पेश उपाध्याय का राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ चयन l
बिहार के हरनौत में चल रही पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में किया क्वालिफाई

अभी तक अनेक राज्यों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राप्त कर चुके हैं अनेक मैडल
मूल रूप से जनपद बागेश्वर के भतौडा़ ग्राम के रहने वाले हैं कल्पेश और अभी देहरादून रहकर पिस्टल शूटिंग का अभ्यास कर रहे हैं l
बिहार के जनपद नालंदा में कल्याण बीघा हरनौत शूटिंग रेंज में चल रही 26 वी अखिल भारतीय शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 में उत्तराखण्ड के होनहार पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में 400 में से 359 अंक लेकर राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिये क्वालिफाई किया है और अब कल्पेश दिसंबर माह में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे और दिल्ली में भी कल्पेश का शानदार खेल जारी रहा तो कल्पेश अंतरराष्ट्रीय पिस्टल प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों के होने वाले ट्रायल में भी भाग ले सकेंगे l
पिछले वर्ष भी 12 वर्ष की आयु में कल्पेश ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया था और मात्र कुछ अंकों से राष्ट्रीय टीम ट्रायल के लिए चूक गये थे l
वर्तमान में देहरादून रहने वाले 13 वर्षीय कल्पेश उपाध्याय मूलतः जनपद बागेश्वर के ग्राम भतौडा के रहने वाले हैं और पूर्व राज्य मंत्री भाजपा नेता भूपेश उपाध्याय के सुपुत्र हैं, कल्पेश 9 वर्ष की आयु से ही पिस्टल शूटिंग का खेल खेल रहे हैं और तब से अनेक प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में गोल्ड मैडल सहित अनेक मैडल प्राप्त कर चुके हैंl
कल्पेश की पिस्टल शूटिंग के खेल में रुचि और प्रदर्शन को देखते हुए कल्पेश के परिवार ने कल्पेश के अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए घर पर ही ओलंपिक स्टैंडर्ड की शूटिंग रेंज विश्व स्तरीय शूटिंग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बनाकर कल्पेश के 9 वे जन्मदिन पर उपहार स्वरुप कल्पेश को दी थी l
कल्पेश ने अपनी पिस्टल शूटिंग की शुरुआत विश्वविख्यात निशानेबाज पदम श्री जसपाल राणा के मार्गदर्शन में की थी और वर्तमान में कल्पेश BSF की शूटिंग टीम के पूर्व कोच मध्य प्रदेश निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पवन परिहार के दिशा निर्देशन में अपनी शूटिंग प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहे हैं l
कल्पेश उपाध्याय की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्या, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित अनेक लोगों ने कल्पेश को बधाई दी है और कल्पेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है l
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान 
