Haldwani News- हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला मौजूद रहे। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने जहां होली के गीत गाए तो वही विधायक और मेयर सहित अन्य अधिकारियों ने होली के गानों में जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की, इस दौरान देहरादून के जिलाध्यक्ष योगेश राणा सहित शहर के कई पत्रकार मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पत्रकारों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
होली मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों और नेताओं ने जमकर ठुमके लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी सहित कई अधिकारी भी पत्रकारों के साथ होली के रंगों में सरोवार दिखे। इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और सभी से इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी, प्रदेश सचिव मनोज आर्य, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष हर्ष रावत, नगर महामंत्री दीपक अधिकारी, गोविंद बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, भावनाथ पंडित, नवीन सक्सेना, दीप बेलवाल, राहुल सिंह, भानू जोशी, समीर बिसारिया, मुकेश सगता, पंकज पांडे, शेर अफगन, डॉ ए एन तिवारी और नागेश दुबे सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

