हल्द्वानी – केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा हल्द्वानी मोटरमार्ग (राज्य मार्ग सं0-05) को मदकोटा से हल्द्वानी (देवलचौड़ चौराहा) तक कुल 21 कि०मी० में दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य के अन्तर्गत विद्यमान वर्तमान मोटर मार्ग (Bituminous Surface) की चौड़ाई को 7 मी0 से 10 मी0 किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व में वन भूमि क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ किया गया था तथा वन भूमि हस्तान्तरण प्रक्रिया के कारण कार्य बाधित रहा।
जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वैभव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा विभिन्न समीक्षा बैठकों में वन भूमि हस्तान्तरण कार्यवाही पूर्ण करने की त्वरित प्रक्रिया के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया परियोजना हेतु प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग, रूद्रपुर द्वारा कतिपय शर्तों एवं प्रतिबन्धों के साथ कार्य प्रारम्भ किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके अनुक्रम में ब्रिडकुल, हल्द्वानी द्वारा ठेकेदार को कार्य आरम्भ किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अतिशीघ्र कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
श्री कुमार ने बताया कि मार्ग राजधानी दिल्ली से उत्तराखण्ड (कुमाँऊ) में प्रवेश का मुख्य मार्ग है, जिसमें वीवीआईपी पर्यटक एवं सीमावर्ती राज्यों के वाहनों का आवागमन अत्यधिक संख्या में बना रहता है, जिससे कि उक्त मार्ग में यातायात का बहुत अधिक दबाव रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण से यातायात निर्बाध रूप से चलेगा एवं उत्तराखण्ड के पर्यटन के क्षेत्र तथा जन सामान्य को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य को जनहित में किया जाना है व स्थानीय एवं अन्य निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

