- आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी को रू0 2200/- रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार ।
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी में शिकायत की गयी कि आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर के प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन आर्या द्वारा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में प्रति फाईल 2200/- की मांग की जा रही है।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 22.12.2023 को अभियुक्त ललित मोहन आर्या, प्रशासनिक अधिकारी, आर0टी0ओ0 कार्यालय रामनगर को शिकायतकर्ता से रू0 2200/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा । निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी ।
सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp
हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना
महत्त्वपूर्ण योगदान दें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
