हल्द्वानी- हल्द्वानी में पुलिस ने एक बार फिर से स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है। सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित के नेतृत्व में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कमुलुवागांजा रोड स्थित मून स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से तीन युवक और तीन युवतियों को अपने हिरासत में ले लिया है।
जिसके बाद उन्हें कोतवाली लेकर लाया गया है, सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित ने जानकारी देते बताया कि स्पा सेंटर को लेकर शिकायत मिल रही थी, पकड़े गए सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे जिसके बाद आज उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की है। जहां से पुलिस और कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं, पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए तीन युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, लगातार इस तरह की कार्रवाई पुलिस के द्वारा आगे भी जारी रहेगी।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
