Haldwani News- हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार को सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बरेली रोड स्थित दिलशाद के बगीचे में एक युवक की लाश होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को लाश मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी सिटी जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह सहित बनभूलपुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी सबूत जुटाने में लगी हुई है। पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक कैटरिंग का काम करने वाला सोनू गुप्ता है और वह उजाला नगर में रहता है।
प्रथम दृष्टया युवक का गला घोट कर हत्या की गई प्रतीत हो रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर आधार पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है। फिलहाल सोनू गुप्ता की मौत कैसे हुई , वह यहां इस हालत में कैसे पहुंचा इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है माना जा रहा है कि जल्द पुलिस खुलासा करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

