लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, पहले नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत और वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबडवाल के बाद अब महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है।
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में कहा है कि वह महिला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पद के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। साथ ही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया बिष्ट को भी उन्होंने त्यागपत्र की प्रति प्रेषित की है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़ने के क्रम से जहां कांग्रेसियों में हड़कंप मचा हुआ है, वही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

