- हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नगर निगम ने फिर शुरू किया अभियान, यहां डेढ़ एकड़ नजूल भूमि को लिया कब्जे में
हल्द्वानी : हल्द्वानी में निकाय चुनाव निपटने के बाद एक बार फिर से नगर निगम द्वारा नजूल भूमियों को कब्जे में लेने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। शनिवार को मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में अब्दुल्ला बिल्डिंग के पीछे लगभग डेढ़ एकड़ नजूल भूमि को नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया। दरअसल यह सूचना मिल रही थी कि उक्त भूमि को कुछ लोगों द्वारा प्लाटिंग करके खुर्द बुद्ध करने की कोशिश की जा रही है जिस पर तत्काल नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने भूमि को कब्जे में ले लिया। इसी प्रकार नगर निगम ने रामेश्वर ट्रस्ट मंगल पड़ाव के आगे पूर्व के तांगा स्टैंड को अपने कब्जे में ले लिया है।
मुख्य नगर आयुक्त का कहना है कि जन सामान्य के उपयोग के लिए विभिन्न स्थानों पर नजूल भूमि कब्जे में ली गई है ताकि उनका प्रयोग शहर की जनता के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे। साथ ही सरकारी भूमि को कब्जे से भी बचाया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री 
