हल्द्वानी। नैनीताल जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में सुरक्षा, व्यवस्था, सुविधा और बेहतर कॉर्डिनेशन के साथ पुलिस कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है, तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि पर्यटन व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुधारना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देना पुलिस की मुख्य पहल होगी।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा तथा अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते नशे के प्रचलन को बड़ी चुनौती मानते हुए, पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाएगी।
एसएसपी ने चेतावनी दी कि जो पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना और अपराधों पर लगाम लगाना ही पुलिस की असली जिम्मेदारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
