हल्द्वानी : संवेदनशील क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, जिन स्थानों में चेतावनी बोर्ड नहीं थे उन स्थानों में लगाए गए चेतावनी बोर्ड
जिले में लगातार हो रही बारिश और जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर जिलेभर में नदी-नालों, तालाबों और सड़कों के किनारे अति संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।सिंचाई विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। बोर्ड में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि लोग नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं।
प्रशासन का कहना है कि कई बार लोग रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में डाल देते हैं, जिससे हादसों की संभावनाएं बनी रहती हैं। विशेष रूप से नदी किनारे व नाले गधेरे, तालाबों में नहाने या भारी बारिश के दौरान जलमग्न इलाकों में भीड़ इकट्ठा होने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और समय-समय पर ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाए। प्रशासन की इस पहल को आमजन में सराहना मिल रही है, क्योंकि यह कदम जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पनचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर DM रयाल सख्त, दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
उत्तराखंड : पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : शहर में यहां वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
उत्तराखंड: अंत्येष्टि में शामिल हो वापस लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड : देहरादून में हिन्दू सम्मेलन, सीएम धामी ने कही बड़ी बातें
उत्तराखंड : बिजली बिल बकायेदारों की सूची में मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल
उत्तराखंड: लाल चावल की बढ़ती मांग से खुश किसान, बाहर राज्यों से आ रहे ऑर्डर
हल्द्वानी :(दुखद) यहां लापरवाही से बुजुर्ग की मौत
उत्तराखंड : नैनीताल घूमने आए युवक की होटल में मौत !
उत्तराखंडछ: गांव की महिला बनी बिजनेस वुमन, रोज कमा रही हजारों रुपये 

