हल्द्वानी/ लालकुआं: उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने विगत रात्रि लालकुआं में हुए जलभराव से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन को तत्काल पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र में दीवार लगाने और अपना ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने व नाले की साफ सफाई के निर्देश दिए।
गुरुवार को दोपहर बाद लालकुआं पहुंचे उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम के साथ पश्चिमी घोड़ानाला और लालकुआं के रेलवे के जल भराव वाले इलाके का स्थल निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने लालकुआं में रेलवे के अधिकारियों को रेलवे के बीच से बने निकासी नाला तथा किनारे बने कच्चे नाले को साफ सुथरा रखकर ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने के निर्देश दिए ताकि जल भराव की स्थिति में तत्काल पानी की निकासी हो सके। इसके अलावा पश्चिमी घोड़ानाला क्षेत्र में सेंचुरी पेपर मिल की दीवार गिरकर आए हुए सेंचुरी के पानी से हुए जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के अधिकारियों को तत्काल दीवार लगाने तथा अपने नाले की साफ सफाई करते हुए ड्रेनेज सिस्टम के पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को अंबेडकर नगर पार्क भवन में रुक कर उनके भोजन और रखरखाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही बताया कि विगत रात्रि भी राहत कैंप लगाया गया था जिसमें प्रभावित परिवारों को भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा कराई गई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
