- दिनांक 21/22.09.2024 (शनिवार / रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहन हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान
शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।
- वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, तेल, गैस दूध आदि) के चालक एवं स्वामी यों से अनुरोध है कि प्रातः काल से समय 12:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 23:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- बड़ी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी बड़ी मंडी से समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।
- कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा होते हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
- बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्रमशः बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
- चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बाई ओर लगाये जायेंगे।
- अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 23:00 बजे तक रोका जायेगा।
- मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 23:00 बजे तक रोका जायेगा।
- भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

