हल्द्वानी: विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं कोतवाली में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है. ऐसे में पुलिस अब उसकी घर की कुर्की की है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कोर्ट के आदेश के बाद धारा 83 के तहत आरोपी मुकेश बोरा के पैतृक के गांव नैनीताल के चूड़ीगाड़ घर के अलावा हल्द्वानी उसके किराए की आवास कुर्की की गई है. जिसके तहत घर की घरेलू सामान की कुर्की गई है. पूरी कार्रवाई लालकुआं कोतवाली पुलिस द्वारा की गई.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं. मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.एसएसपी ने बताया पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की गई थी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल 