- हल्द्वानी बेलबाबा के पास टांडा में रोडवेज बस ने हथिनी को मारी टक्कर
हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेलबाबा के पास हथिनी को हरियाणा परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। चोटिल हथिनी के पास हाथियों का झुंड इकट्ठा हो गया था। इस तरह के हादसे न केवल वन्यजीवों के लिए खतरनाक होते हैं, बल्कि मानव-जीव संघर्ष को भी बढ़ाते हैं। वन अधिकारी और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।
उम्मीद है कि हथिनी की देखभाल के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। यह पूरा मामला तराई केंद्रीय वन विभाग का है डीएफओ यूसी तिवारी ने कहा हथिनी को हरियाणा रोडवेज की बस से टक्कर लगी है सुबह के समय हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक हथिनी रोडवेज की बस के सामने आ गई जिसमे उसको टक्कर लग गई और वह काफी घायल है डीएफओ ने बताया ऐसे हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, जानकारी यह भी लगी है की हथिनी गर्भवती है लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

