हल्द्वानी:(बड़ी खबर) गौलापार, चोरगलिया के लिए राहत भरी खबर, छोटे वाहनों के लिए खुला गौला का रास्ता Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी में प्रशासन द्वारा गौला नदी से बनाए जा रहे वैकल्पिक रास्ते को आज आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा द्वारा लगातार गौला नदी से वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा था। ताकि गौलापार, चोरगलिया सितारगंज जाने वाले लोगों को आसानी हो, कई सारे ह्यूम पाइप लगाकर वैकल्पिक रास्ते को बनाया गया है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम

और आज शाम से यातायात के लिए वैकल्पिक रास्ते को खोल दिया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया रात के समय यह रास्ता बंद रहेगा और सुबह खोला जाएगा। ताकि किसी भी तरह से कोई हादसा ना हो, क्योंकि नदी में पानी अभी अधिक है, वहीं एनएचएआई द्वारा क्षतिग्रस्त गौला पुल की एप्रोच रोड का अस्थाई समाधान काम तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं गौला पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर पैदल जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। जिसे सुबह से शाम तक खोला जाएगा। फिलहाल एसडीएम परितोष वर्मा गौला इस पूरे मामले में अपनी नजर बनाए हुए थे। उन्होंने कहा जल्द ही गौला पुल पर हल्के वाहनों के लिए यातायात को खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें