हल्द्वानी- निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस के सम्बन्ध में अभिभावकों व अन्य द्वारा की गई शिकायतोें को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा विकास खण्ड हल्द्वानी के निजी स्कूलोें की फीस सम्बन्धी जांच कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये गये थे। जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने अधिक तथा जबरन फीस लेने की शिकायत की जांच हेतु शिक्षा अधिकारियोें की चार टीमें गठित कर जांच प्रारम्भ की।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता द्वारा शिक्षा अधिकारियों की गठित टीम ने सोमवार को दीप्ति पब्लिक स्कूल, आर्यमान बिक्रम बिरला स्कूल, क्वींस पब्लिक स्कूल व गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूलोें मेें केन्द्र बनाकर क्षेत्र के 20 निजी विद्यालयो की जांच प्रारम्भ की। जांच दौरान 20 स्कूलों मे से 5 स्कूलों की 9 शिकायतें जांच टीम के समक्ष आयी।

जांच टीमों द्वारा सोमवार को 4 केन्द्रों में 20 निजी स्कूलों की जांच प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक 11 बिन्दुओं पर की गई तथा 11 बिन्दुओं की सूचना का अभिलेखो से मिलान कर सत्यापन किया गया। सोमवार को 4 केन्द्रो में 20 निजी स्कूलों की शिकायत व अभिलेखों की जांच की गई, जिसमेें से 5 निजी स्कूल की 9 शिकायतेें अभिभावकों व अन्य व्यक्तियों द्वारा दर्ज की गई। जिसमें यूनिवर्सल सीनियर सेकेन्डरी स्कूल की 03 शिकायतें, सरस्वती एकेडमी की 01, आर्यमान बिडला की 01, एसकेएम सीनियर सेकेन्डरी स्कूल 01 व स्कालर्स होम सीनियर सेकेन्डरी स्कूल की 03 शिकायतें प्राप्त हुई।
सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह द्वारा जांच केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा केन्द्रों मे सुरक्षा व्यवस्था भी की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा सभी 4 जांच केन्द्रों के साथ समन्वय करते हुये प्रत्येेक केन्द्र का निरीक्षण किया गया। हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी स्कूलों द्वारा जांच टीम द्वारा मांगी गई सूचनाओं को उपलब्ध कराया गया। उन्होेंने बताया कि सूचना व अभिलेखों का सत्यापन के उपरान्त संकलित कर जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। उन्होने बताया कि मंगलवार को भी 4 केन्द्रों मे जांच टीमों द्वारा निर्धारित 20 निजी स्कूलों की जांच की जायेगी व अभिभावकों व अन्य द्वारा की गई शिकायतों को संकलित किया जायेगा। उन्होने कहा कि जिन अभिभावकों या व्यक्तियों द्वारा लिखित शिकायत दी गई हैं, शिकायतों/अभिलेखोें का विभाग द्वारा पूरी जांच एवं परीक्षण के उपरान्त शिकायत कर्ता को कार्यवाही से लिखित रूत मे अवगत कराया जायेगा।
जांच टीम में खण्ड शिक्षा अधिकारी भाष्करानन्द पाण्डे,अमित कुमार चंद,चक्षुपति अवस्थी,कलेश्वरी मेहता, मधुसूदन मिश्र, किशन चन्द्र लोहनी, सुरेन्द्र सिह रौतेला, बलवन्त सिह मनराल,जेपीएन सिह, बंशीधर अंडोला, प्रयाग सिह रावत, मनोज कुमार उप्रेती थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी-(बड़ी खबर) फीस को लेकर प्राइवेट स्कूलों की जांच शुरू, इन स्कूलों की आई शिकायत”
Comments are closed.



देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी 

स्कूल फ़ीस जमा नहीं कर पाए तो क्लास ग्रुप से भी रिमूव कर दिया जा है स्कूलों द्वारा
SHIKAYAT KRO