हल्द्वानी में रातभर बरसी आफत की बारिश, घरों में घुसा पानी, नगर निगम जुटा राहत कार्य में
हल्द्वानी। शहर में शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया। कई घंटों तक लगातार हुई तेज बारिश से शहर के नाले और नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुखानी, शहीद, देवखड़ी और आस-पास के क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे रातभर लोग बाल्टियों और मटकों से पानी निकालते रहे।
बारिश के चलते नहरों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी और भारी मात्रा में सिल्ट सड़कों और घरों तक पहुंच गई। इससे आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तिकोनिया चौराहा, हाइडिल गेट, जीएसटी ऑफिस के पास, दमवाडूंगा, चंबल पुल और लालडांठ वन चौकी के पास सिल्ट और मलबा भर जाने से आवागमन भी बाधित हुआ।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि देवखड़ी क्षेत्र में भारी मात्रा में मिट्टी, मलबा और सिल्ट नहरों के साथ बहकर आया, जिससे ओवरफ्लो की स्थिति बनी। नगर निगम की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया और सफाई कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
