उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश,भूस्खलन का अंदेशा।
उत्तराखंड (देहरादून)- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वही आपात स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 31 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को देहरादून की ज्यादातर हिस्सों में चटख धूप खिली रही। आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने की वजह से चिलचिलाती गर्मी ने परेशान किया। तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीती मध्य रात्रि से नैनीताल जनपद समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई है जिससे जल भराव की स्थिति कई इलाकों में देखने को मिली।
केदारनाथ पैदल मार्ग प्रभावित⤵️
पर्वतीय इलाकों में पिछले कुछ दिनों तक बारिश की रफ्तार कम रही, लेकिन शनिवार को बारिश आफत बनकर बरसी। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार को जमकर तांडव मचाया। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गौरीकुंड में घोड़ा पड़ाव के पास पहाड़ी का हिस्सा टूटने से केदारनाथ पैदल मार्ग 3 घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री फंस गए थे। जिन्हें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने सुरक्षित रास्ता पार कराया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

