हल्द्वानी: सुबह की बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव की समस्या सामने आई, नगर आयुक्त ऋचा सिंह नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जल भराव की शिकायतें कालाढूंगी चौराहे स्थित कालू सिद्ध मंदिर, शीशमहल, कुसुमखेड़ा और लालडांट क्षेत्र से प्राप्त हुई थीं। नगर निगम की सफाई टीम ने कार्रवाई करते हुए इन स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था की। वही कालाढूंगी चौराहे के कालू सिद्ध मंदिर और लालडांट चौराहे पर जल भराव की मुख्य वजह पीडब्ल्यूडी की लापरवाही बताई जा रही है। लालडांट चौराहे पर पुलिया चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके चलते रक्सिया नाले का पानी रुक रहा है। नगर आयुक्त ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदार को जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में जल भराव की जहां-जहां शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे घरों का कूड़ा नगर निगम की निर्धारित गाड़ियों में ही दें और उसे नालियों या सड़कों के किनारे न फेंकें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जल भराव की एक बड़ी वजह नालियों में कचरा फेंकना भी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान 

