- उपद्रवियों से डीएम ने सख्ती से निपटने के लिए निर्देश,उपद्रवियों की गिरफ्तारी शुरू
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक के बगीचे में नगर निगम के भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मस्जिद और मदरसे के हटाने के दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प भी हुई. जिसमें एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर में धारा 144 जबकि बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी खुद देर रात तक मौके पर तनात रही वहीं घायल पुलिस कर्मियों को देखने के लिए जिलाधिकारी अस्पताल भी पहुंची जहाँ अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जाए.
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार सरकारी भूमि पर मदरसा और मस्जिद बनाया गया था जिसको हटाने की कार्रवाई के दौरान उपद्रवियों पुलिस और प्रशासन पर पथराव किया जिसमें पुलिस और प्रशासन के कई लोग घायल हुए हैं यहां तक की आगजनी से भारी मात्रा में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूक दिया है.
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिन लोगों ने भी उपद्रव किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस उपद्रवियों को चिन्हित कर रही है और उनकी धर पकड़ की पड़कर कार्रवाई भी शुरू हो गई है उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स को भी मंगाया गया है.
जिलाधिकारी ने कहा है कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे कोई भी व्यक्ति उपद्रव करते हुए पाए जाएगा उसके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी. अस्पताल में घायल पुलिस कर्मियों को इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है डॉक्टरों की टीम को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 

